RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी व रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू! विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे मांग।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा कालेज इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

गढ़वा: 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का होगा आयोजन: एसपी

rktvnews

पटना:PK की घोषणा जन सुराज की सरकार बनते ही सबसे पहले होंगे ये 5 काम – युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, महिलाओं को ऋण, किसानों की आय में बढ़ोतरी और बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा।

rktvnews

Leave a Comment