RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)11 मार्च।आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं शेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, हर घर नल का जल योजना, पंचायत सरकार भवन, निःशुल्क दवा की उपलब्धता, जीविका स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं, जिला अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाएं, प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का निर्माण, सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 30220 सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 25316 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया जा चुका है। शेष 4904 सोलर स्ट्रीट लाइट के अधिष्ठापन का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत जिले में कुल 1398 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है तथा बड़ी संख्या में लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 106.42 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
हर घर नल का जल योजना के अनुरक्षण की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 3024 योजनाएं हैं, जिनमें से 3013 योजनाएं क्रियाशील हैं तथा 09 योजनाएं अक्रियाशील हैं। अक्रियाशील योजनाओं को 0 से 7 दिनों के भीतर क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया।
सर्वेक्षण के उपरांत छुटे हुए टोलों में नल-जल योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1498 योजनाओं का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 786 योजनाएं पूर्ण की जा चुकी हैं तथा शेष योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
प्रत्येक गाँव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 1884 गांवों में से अब तक 304 गांवों में समिति का गठन किया जा चुका है तथा शेष 1580 गांवों में वर्ष 2026-27 तक समिति गठन का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 202 पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3 पंचायतों में स्थापना हो चुकी है।
पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 202 पंचायतों के लिए लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें से 201 पंचायतों के लिए स्वीकृति प्राप्त है। इनमें 74 भवन निर्मित हैं तथा 127 भवन निर्माणाधीन हैं।
प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में स्पोर्ट्स क्लब गठन की समीक्षा में बताया गया कि जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि 120 पंचायतों में खेल मैदान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश में कार्य पूर्ण हो चुका है।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, पंचायती राज पदाधिकारी इफ़्तेख़ार अहमद, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी चंपारण: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “पत्रकारिता का बदलता स्वरूप”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

गिरीडीह:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विधानसभा में किए जा रहे कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले।

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment