RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को छुट्टियों की कटौती के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मे रक्षाबंधन सहित पर्व त्यौहार की छुट्टियों में कटौती कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्कूलों की छुट्टियों में कटौती के फैसले को वापस लेने की मांग किया है। बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है। सनातन संस्कृति का अपमान है। सरकार के तानाशाही रवैया के कारण बिहार में एक बहुत बड़ा वर्ग इस निर्णय से आहत हुआ है। अगर सरकार इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लेती है तो भारतीय जनता पार्टी जल्द ही एक जन आंदोलन शुरू करेगी। रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं के साथ अन्याय किया गया है। दुर्गा पूजा छठ पूजा जैसे महान पर्व की छुट्टियों में भी कटौती किया गया। शिक्षक एवं महिला शिक्षिका दुर्गा पूजा, छठ पूजा में उपवास रखते हैं यह तालिबानी फरमान है, जिसका बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। महागठबंधन की सरकार को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बिहार में अलोकतांत्रिक सरकार चल रही है कानून व्यवस्था बेहद खराब है इससे ध्यान भटकाने के लिए एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए यह फैसला लिया है जो निंदनीय है।
ज्ञापन देने मे जिलाध्यक्ष सहित दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ईं धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद राय,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर प्रमुख रूप से थे।

Related posts

खैरागढ़:भाजपा के ‘सेवा पखवाड़ा’ का महात्मा गांधी जयंती पर समापन।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता मैराथन का आयोजन।

rktvnews

71वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा(रा)ने पंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment