RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संथाल परगना कमिश्नर, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 अप्रैल। शनिवार को संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम दर्दमारा, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, बाघमारा स्थित नये आईएसबीटी, कोठिया के अलावा दुम्मा कांवरिया पथ से व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए देवपुरा, बांक, सरासनी एवं दर्दमारा गेट तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत हुए।।इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में संथाल परगना कमिश्नर ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागार, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ में की जाने वाले विभिन्न तैयारियों से उपायुक्त ने अवगत कराया। आगे निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्यू-कॉम्पलैक्स, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम, नेहरू पार्क, तिवारी चौक, बी एड कॉलेज, जलसार पार्क, आदि जगहों पर बनाये जाने होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने का जोर दिया।

देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है

इसके अलावा निरीक्षण के पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी, 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को आपसी समन्वय के साथ और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, फीडबैक सिस्टम, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पीपीटी के माध्यम से आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल संचालन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यो के अलावा पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर पूर्व में किए गए कार्यों की कमियों और सफलताओं का विश्लेषण किया गया, ताकि 2026 के मेले में श्रद्धालुओं को और भी सुगम अनुभव प्रदान किया जा सके। बैठक में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई। कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम गृह और सूचना केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवंटन, निविदा प्रक्रियाओं और भौतिक कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किये जाने वाले विभिन्न कार्यो से सभी को अवगत कराया। इसके अलावा बैठक को संबोधित करते हुए संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत संचरण प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियन्ता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियन्ता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, देवघर, कार्यपालक अभियन्ता, भवन निर्माण निगम, देवघर, कार्यपालक अभियन्ता, पथ प्रमंडल, देवघर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कनीय अभियंता, नगर निगम की टीम व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

गढ़वा:डीडीसी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने बैठक कर दिया आवयश्क दिशा निर्देश! पुलिस लाइन पहुंच किया गया स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:पूर्व मंत्री पहुंचे जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment