
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 सितंबर। 01 अक्टुबर 2024 को स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद द्वारा राज्यव्यापी एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया जायेगा।
इस संबंध में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बुधवार को राज्य के सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधियों को सूचनार्थ एक पत्र जारी करते हुए 1 अक्टूबर को अपने अपने जिला मुख्यालय पर उक्त स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना प्रदर्शन हेतु सूचित किया है।
प्रदेश प्रधान महासचिव ने अपने द्वारा जारी पत्र में लिखा है की बिहार सरकार ने 2019 से गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की थी, जो लगातार जारी है। पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर से बढा हुआ बिल उपभोक्ताओं के पास आ रहा है। इस प्रक्रिया में क्रमशः अडानी एनर्जी सौल्यूशन प्रा. लि. और नागार्जुन कंस्ट्रक्सन कम्पनी शामिल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी रकम वसूली की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार उनकी सहायता कर रही है। गरीब परिवार के घरों की बिजली काटी जा रही है कई बार तो पुरे गांव की बिजली काट दी जा रही है। बिहार में स्मार्ट मीटर लागू करने से लेकर अभी तक किसी भी स्टेक होल्डर से मशवरा नहीं किया गया है क्योंकि सरकार भी मुनाफे की लाभार्थी है। बिहार में लगभग 2.76 करोड़ हाउस होल्ड (मकान) हैं। स्मार्ट मीटर की खराबी के कारण अगर इन सभी उपभोक्ताओं से 100 रूपये भी ज्यादा वसुला जाता है तो कुल लगभग 276 करोड़ कम्पनी को अलग से मुनाफा होगा। पुरे भारत में जितने स्मार्ट मीटर लगाये गये है, उनमें बिहार जैसे गरीब प्रदेश में सर्वाधिक स्मार्ट मीटर लगाये गए है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यदि मुख्यमंत्री ही प्राईवेट कम्पनियों के साथ मिल जाए तो जनता का त्राहिमाम करना स्वाभाविक है। राष्ट्रीय जनता दल जन सारोकार के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को पुरे प्रदेश में प्रखण्ड मुख्यालय स्तर पर विशाल धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है।
अतः आप सभी क्रांतिकारी साथियों से अनुरोध है कि अनावश्यक आर्थिक बोझ से पीड़ित बिहार की जनता को न्याय दिलाने हेतू 01 अक्टूबर 2024 को अयोजित धरना को सफल बनाने में योगदान करें।
