RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामापुर संदिया पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 60 लोगों ने दिए आवेदन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। बिहार सरकार के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों की श्रृंखला में मंगलवार को सदर प्रखंड की रामापुर संदिया पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीमित प्रचार-प्रसार के बावजूद 60 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन देकर समाधान की मांग की।शिविर में सर्वाधिक 12 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित तथा 12 आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े प्राप्त हुए। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित आवेदन भी लिए गए, जिनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे वृद्ध पेंशनधारी भी पहुंचे, जिनका ई-केवाईसी अंगुलियों के निशान अथवा आंखों की पुतली (आईरिस) का मिलान नहीं होने के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कई लाभार्थियों की पेंशन पिछले कई महीनों से बंद है। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र राय, पंचायत सचिव जय प्रकाश तिवारी, एएनएम अर्पणा सिन्हा, कार्यपालक सहायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन कराने का भरोसा दिलाया।

Related posts

गढवा:अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति की आईआईआईटी, लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति

rktvnews

भोजपुर:फकीरी में भी जनसेवा का भाव अब बन गया है स्वभाव: समाज सेवी अमरदीप

rktvnews

हिन्दी के चलते फिरते विश्वविद्यालय थे पं जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

झारखंड:आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment