RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)12 अप्रैल।जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में संचालित सिलाई–कढ़ाई (Stitching & Embroidery) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को 50 कार्यदिवस के प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन ₹300 की दर से कुल ₹15,000 की छात्रवृत्ति, एक-एक सिलाई मशीन तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related posts

बक्सर:रघुनाथपुर में हुए ट्रेन हादसें में फर्स्ट रिस्पॉन्ड पदाधिकारियों एवं कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:मैं अभी भी आरा का प्रतिनिधि हूं और विकास कार्य होता रहेगा : पूर्व सांसद आर के सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंगदाओ में एससीओ बैठक के दौरान चीन के रक्षामंत्री से भेंट की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में विशेष गैर-प्रतियोगिता पैकेज के साथ भारत के वन्य जीवन का प्रदर्शन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment