RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

25 जुलाई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक!इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी राशि: मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 22 जुलाई । मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा की इंदिरा गाँधी गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है योजना के माध्यम से निम्न आयवर्ग के एल पी जी गैस कनेक्शन धारको को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
मुख्य सचिव शुक्रवार को शासन सचिवालय में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव की पूर्व तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
खाद्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को इंदिरा गाँधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी तथा राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर एवं जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन सभी जिला मुख्यालयों एवं 16 नवघोषित जिलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है।
उन्होंने बताया कि समारोह में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना की राशि लाभार्थियों के खातो में स्थानांतरित की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर :शिव बारात के प्रचार रथ को किया रवाना।

rktvnews

विश्व बैंक वेबिनार में इरेडा सीएमडी ने कहा कि भारत को अपने सीओपी जलवायु संकल्‍पों को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष 2024-2030 के दौरान 30 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत है ।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ महासभा ने कर्ण जी के निधन पर की शोक सभा।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की दौड़ जीतती भारतीय रेलवे:पुरुषों के गढ़ तोड़ने वाली “प्रथम महिलाओं” को पहचानने की आवश्यकता।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संचालन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

“महिला सशक्तिकरण एवं परिवार व्यवस्था पर मीडिया का प्रभाव”’ विषयक मीडिया चौपाल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment