RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

आरा/भोजपुर 26 नवंबर।जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर द्वारा जारी विज्ञाप्ति अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत दिनांक 25.11.2023 एवं दिनांक 26.11.2023 को भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया गया!
इस अवसर पर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतू अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों द्वारा प्रपत्र 6, नाम विलोपन हेतू प्रपत्र 7, एवं नाम एवं अन्य विवरणी में सुधार/डुप्लीकेट ईपिक /PWD मार्किंग /एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानतरण हेतू प्रपत्र 8 भरकर अपने बीएलओ को दिया गया!
विशेष कैंप के दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / निर्वाचन पदाधिकारी /सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल /प्रखंड के पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी द्वारा स्पेशल कैंप का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया!
अब अगला विशेष कैंप का आयोजन दिसम्बर माह में दिनांक 2.12.2023 एवं दिनांक 3.12.2023 को सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा!
विशेष संक्षिप्त पूनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत छूटे हुए सभी अहर्ता प्राप्त नागरिकों,युवा,महिला, दिव्यांग जन नागरिकों का पंजीकरण हेतू प्ररूप 6 में आवेदन प्राप्त किया जा रहा है!विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 9.12.2023 है!उक्त तिथि तक कोई भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक विहित प्ररूप में अपना आवेदन अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ ) के पास जमा कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट
http://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं!
17+आयु वर्ग के भावी मतदाता भी निर्वाचक सूची में अपना नाम पंजीकरण हेतू अग्रिम रूप से फॉर्म 6 में आवेदन कर सकते हैँ!
प्राप्त दावा /आपत्ति का निष्पादन के उपरांत निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 5.1.2024 को किया जाएगा।

Related posts

02 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत के भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

देवघर:वैक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment