RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

बिहार बजट: उम्दा और विकास परक,भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन की दरकार।

अजय गुप्ता “अज्ञानी”

आरा/भोजपुर (अजय गुप्ता “अज्ञानी”)04 फरवरी। बिहार का बजट उम्दा रहा वर्तमान बजट में बुजुर्ग, किसान, महिला,युवा,उद्यमी,कलाकारों को ध्यान रखा गया। साथ ही शिक्षा-स्वास्थय को विशेष तब्बजो दी गई, ग्रामीण विकास, उर्जा, नगर विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायतीराज, समाज कल्याण,पथ निर्माण को धुरी में रख विकास की नई आयाम गढ़ने के तरफ कदम बढ़ती दिखी। अब इसे धरातल पर उतारने के लिए ईमानदार पहल और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य धरातल पर कैसे उतरे इसके लिए सरकार को होमवर्क करना होगा। साथ ही बेरोजगारी दूर करने की पहल नाकाफी दिखी सरकारों को बेरोज़गारी दूर करने के लिए विशेष फोकस होना चाहिए क्योंकि हमारे युवा धन बेकार हो रहे है। और बैठे बैठे स्पायर हो रहे है हम इनके क्षमता को विशेष उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस ओर सरकार को ध्यान रखना चाहिए और मिशन मोड़ में बेरोज़गारी दूर करने पर सरकार का विशेष ध्यान होना चाहिए। हमें ऐसे शिक्षित नागरिक तैयार करना है कि देश/विश्व के लिए मजदूर नहीं अफसर प्रोवाइड करें। विकास का मायने तभी सकार हो सकते हैं जब चिंता मुक्त हमारे युवा पीढ़ी हो इनके जूनून, सपने, काम करने की जज्बे जिंदा रहनी चाहिए। जब चिंता मुक्त युवा रहेंगे तो मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। इसके लिए हमें एक उत्तम अभिभावक बनना होगा।
तकनीकी यूनिवर्सिटी, और अखिल भारतीय लेवल की मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने चाहिए। और कम्पनियों में अवसरों/मांगों के हिसाब से शैक्षणिक व्यवस्था होना चाहिए ताकि उच्च शिक्षा धारी खुद में बोझ नहीं बोझ उठाने वाला बने। हम एक कुशल युवा देश/विश्व को दें सके। हमें ऐसा शिक्षित युवा तैयार करना होगा ताकि वो देश/विश्व के लिए बोझ नहीं बल्कि आवश्यकता बन जाए इसके लिए हमें शिक्षा के क्षेत्र में नर्सरी लेबल से सार्थक इमानदार भ्रष्टाचार मुक्त पहल करना होगा। हमें अवसर के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण सस्ती सबके लिए सुलभ शिक्षा मुहैया कराना होगा ताकि कॉम्पटेटिव परीक्षा और स्कूली शिक्षा में गहरा तालमेल हो। देश के सभी बच्चे हमारे मूलधन हैं सब बिना भेद भाव के सब पढ़ें सब आगे बढ़े सबों पर हमारा नाज़ है।

Related posts

प्रधानमंत्री के आगमन को ले अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बिहार:BPSC परीक्षा में हुई धांधली के विरुद्ध पटना उच्च न्यायालय पहुंचे छात्र।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के निदेशक मंडल को संबोधित किया।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने तीन राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

rktvnews

भोजपुर :सिद्धार्थ केसरी ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

भोजपुर:जघन्य हत्याओं के खिलाफ भाकपा (माले) एवं इंसाफ मंच ने आरा में किया प्रतिरोध सभा।

rktvnews

Leave a Comment