RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 11 अप्रैल। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज फिर फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। आगजनी की संभावित घटनाओं एवं लोक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया।
यह कार्रवाई एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान तहसीलदार राकेश सस्तिया, कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार डीपी सोनी, फायर ऑफिसर विनोद मिश्रा एवं बीओ आनंद रैदास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान भवनों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अपूर्ण या अनुपस्थित पाई गई। इसके चलते जेएमसी होटल, सम्राट अशोक नगर, प्लॉट क्रमांक 2, 10, 11 स्थित अन्य विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों—दुकानें, शोरूम, जिम एवं लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

अवैध हथियार का कारोबार करने वाला एक अपराधी गिरफ्तार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 नवंबर 24

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री से मत्स्यजीवी सहकारी संघों के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जर्मन दूतावास के “नाटू-नाटू” जश्न की सराहना की।

rktvnews

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: चुनाव संबंधी सूचना और शिकायतों को कराए दर्ज,व्यय प्रवेक्षक की है नियुक्ति।

rktvnews

Leave a Comment