RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: संभावना विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल- सह-पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31मार्च। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा तथा ‘शारदा स्मृति सम्भावना पब्लिक स्कूल, मौलाबाग आरा में वार्षिक परीक्षाफल- सह-पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र तथा प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 250 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारवीं तक के अपने कक्षा में सभी सेक्शन मिलाकर टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम क्रमशः सत्या कुमार (LKG), सान्वी (UKG), आयुष सिंह (Std.I), सोनी कुमारी (Std.II), सुहानी गुप्ता (Std.-III), देवाशीष तिवारी (Std.-IV), रौनक कुमार (Std.-V), हर्ष रंजन (Std.-VI), शफीना करीम (Std-VII), ज्योति गुप्ता (Std.-VIII), लक्की सम्राट (Std.-IX) और मुस्कान कुमारी (XI) हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों के लिए तथा उनके अभिभावकों के लिए विशेष दिन है। विद्यालय के लगभग 250 बच्चे अपनी कक्षा के विभिन्न खण्डों में 90% से 100% के बीच अंक प्राप्त किये है। जिन बच्चों को पुरस्कार मिला है, उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होनें कहा की जो बच्चे आज इस मंच से पुरस्कृत नहीं हुए हैं; वें और मेहनत करे ताकि अगले वर्ष की वार्षिक परीक्षा में पुरस्कृत हो सके। उन्होने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चे को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें। अपने बच्चे के साथ-साथ उनके दोस्तों पर भी नजर रखें।
पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि सम्भावना विद्यालय में लगभग 2500 (पच्चीस सौ) छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। हमारे बच्चे आतंरिक परीक्षा में जितना बेहतर रिजल्ट देते है उससे ज्यादा बेहतर सी०बी०एस०ई० द्वारा आयोजित कक्षा-10/12 के बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट देते है। प्रति वर्ष हमारे विद्यालय के 40 से 50 बच्चे 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा की आज वार्षिक परीक्षा-2024 का परीक्षाफल घोषित होने के बाद अगले एक सप्ताह तक सभी अभिभावकों को अनके बच्चो की उत्तर- पुस्तिकाओं को दिखाया जाएगा। साथ ही, शिक्षक अभिभावक संवाद का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षकों से रू-ब-रू हो सके और अपनी समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा कर सके। अगले 01 अप्रैल से 06 अप्रैल तक विद्यालय में सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति के बारे में शिक्षकों से जानकारी हासिल कर सकें और उत्तर पुस्तिकाओं का स्वावलोकन कर सके। साथ ही, अभिभावक अपने बच्चों का वर्ग उत्तीर्णता प्रपत्र (C.P.F.) भी जमा करेगे।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने कहा कि सम्भावना विद्यालय अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। हमारे शिक्षक बच्चो को पढ़ाने के साथ-साथ उन पर पैनी नजर भी रखते है। हमारा विद्यालय वैसे बच्चे जो पढ़ने में कमजोर है उन पर विशेष ध्यान देता है। हम बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कृत संकल्पीत है। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सह एकेडमीक इन्चार्ज अरविन्द ओझा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा, शिक्षक/कर्मचारी सहित भारी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Related posts

नव नालंदा महाविहार में विश्व हिंदी दिवस पर जापानी बौद्ध धर्म पर विशेष व्याख्यान।

rktvnews

आरा:एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन: सीमांकन के प्रकरणों की सतत निगरानी करें, समय पर फील्ड बूक उपलब्ध कराएं : कलेक्टर

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:बाल संरक्षण पर विशेष जोर : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल प्रकाश तिवारी का चतरा दौरा।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment