RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 जनवरी।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), कंप्यूटर ऑपरेटर तथा नए मतदाताओं के साथ मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने सभी उपस्थित कर्मियों एवं मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष एवं जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उपायुक्त ने BLO से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन रखने, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO एवं कर्मियों के साथ-साथ नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई को प्रोत्साहन देने के लिए आठ नए उपायों का प्रस्ताव किया।

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन –2024 के अंतर्गत एकल खिड़की कोषांग से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने शाहपुर मे बाढ व कटाव निरोधक कार्य का लिया जायजा! बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता की लगाई क्लास।

rktvnews

जन्मदिन पर पुलकित साह ने किया रक्तदान।

rktvnews

भोजपुर:नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

rktvnews

बागपत:धार्मिक स्थलों के संरक्षण से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

Leave a Comment