RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न किया प्रदान।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 31 मार्च। आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके आवास पर भारत रत्न प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और श्री आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रपति सचिवालय के आधिकारिक twiter अकाउंट में कहा गया की भारतीय राजनीति के पुरोधा श्री आडवाणी ने सात दशकों से अधिक समय तक अटूट समर्पण और असाधारण कौशल के साथ देश की सेवा की है। वर्ष 1927 में कराची में जन्मे, श्री आडवाणी 1947 में विभाजन की पृष्ठभूमि में भारत चले आए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया। जब आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया था तब उनके अंदर के अदम्य योद्धा ने इसे अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से बचाने में मदद की।
एक सांसद के रूप में संवाद पर उनकी आस्था ने संसदीय परंपराओं को समृद्ध किया। गृह मंत्री तथा उप प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने सदैव राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा, जिससे उन्हें दलगत सीमाओं से परे जा कर लोगों ने सम्मान और प्रशंसा प्रदान की। भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए उनके लंबे और अथक संघर्ष की परिणति 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण के रूप में हुई।
वे स्वतंत्रता के बाद के उन गिने-चुने राजनीतिक नेताओं में हैं जो राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को नया स्वरूप देने और देश को विकास-पथ पर आगे ले जाने में सफल रहे। उनकी उपलब्धियाँ भारत की सहज प्रतिभा और समावेशी परंपराओं को सर्वोत्तम अभिव्यक्ति प्रदान करती हैं।

Related posts

चतरा:डीसी की सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

लखीसराय: नई चेतना अभियान 4.0 – एक पहल का घरेलु हिंसा,बाल लिंगानुपात और बाल विवाह उन्मूलन हेतु अभियान निरंतर जारी।

rktvnews

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 24 रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा की जनता ही मेरा बल, सेवा ही मेरा धर्म : सूर्यमान सिंह

rktvnews

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

rktvnews

फूलों की खेती को रोजगार का साधन बना रहे किसान!स्थानीय प्रशासन उद्यानिकी फसलों को दे रहा बढ़ावा।

rktvnews

Leave a Comment