RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री निवास में भी हुआ होलिका दहन।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)14 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है। भक्त प्रहलाद का नारायण प्रेम इसमें स्पष्ट झलकता है। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद को स्वयं नारायण ने जीवनदान दिया। मध्यप्रदेश में होली से रंगपंचमी तक अलग-अलग अंचल में उत्सव के अनेक स्वरूप दिखाई देते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र में विरासत से विकास के ध्येय को ध्यान में रखकर स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारी सनातन संस्कृति के एक-एक त्यौहार को सभी आनंदित होकर मना रहे है।

मुख्यमंत्री निवास में होलिका दहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की बधाई दी।

Related posts

भोपाल:दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

25 जनवरी से 29 जनवरी तक अत्यधिक ठंड की संभावना।

rktvnews

राजस्व मंत्री ने भूणास में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास !राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य: राजस्व मंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:वर्तमान परिवेश में शिक्षा,शिक्षक एवं शिक्षक संघ की भूमिका” पर हुआ कार्यशाला।

rktvnews

Leave a Comment