RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए दियरा क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के 4 खिलाड़ी चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल।उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला के शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश यादव के मेहनत और प्रशिक्षण से चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्कूल के मुक्केबाजी के लिए चयन हुआ है। इन्होंने बताया की बड़हरा क्षेत्र की तीन बालिकाओं और एक बालक को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का गर्व प्राप्त हुआ। बताते चले दो छात्राएं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा की 12 वीं वर्ग की तथा एक छात्रा उच्च माध्यमिक विद्यालय सरैया की है। और उच्च माध्यमिक विद्यालय नथमलपुर के ये बच्चे भारतीय विद्यालय खेल फेडरेशन के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में मुक्केबाजी खेल के लिए भाग लेंगी।28 अप्रैल से 5 मई तक प्रतियोगिता दिल्ली में चलेगी। इन्होंने कहा की छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बेहतर सुविधाएं मिलें तो और अच्छा होगा।उन्होंने बताया सोनम कुमारी पिता दशरथ यादव जो कि ट्रक चालक है तथा माता चुनी देवी गृहणी है । प्रीति कुमारी के पिता जितेंद्र यादव किसान हैं तथा माता ऊषा देवी गृहणी है। खुशी कुमारी के पिता शिक्षक है तथा माता अनीता देवी गृहणी है। विष्णु उपाध्याय के पिता बाबूल उपाध्याय कृषक है और माता कंचन देवी गृहणी है।इस प्रतियोगिता में पूरे देश भर के बच्चे शामिल होंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन,जिला खेल पदाधिकारी आलोक गौतम, जिला खेल सचिव रवि कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरा के प्रधानाध्यापक मंजय कुमार सिंह, वरीय शिक्षक शंभूनाथ राम, बबीता कुमारी, उमा कुमारी, जयंती कुमारी,मो सरफराज आलम,विशाल कुमार,अमर कुमार, ऋषि कपूर, राजीव रंजन कुमार,सुनील कुमार,क्षेत्र के अभिभावक एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा के पूर्व प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने हर्ष के साथ बधाई दी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

rktvnews

प्रख्यात साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार “अंशु” का किया गया नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर : हरि नारायण प्लस टू विद्यालय शाहपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल ने किया ‘गार्गी नारीशक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप लगा।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

Leave a Comment