RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सदर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात: उपायुक्त ने किया डिजिटल एक्स-रे और कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन।

स्वास्थ्य सुविधाओं को दिनप्रतिदिन सुदृढ़ और बेहतर बनाने का किया जा रहा है कार्य:उपायुक्त

RKTV NEWS/ देवघर (झारखंड)09 अप्रैल।सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा अस्पताल परिसर में नए चिकित्सा उपकरणों का विधिवत शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के तहत सदर अस्पताल को डिजिटल 500 mA एक्स-रे मशीन (DR सिस्टम के साथ), जिसके माध्यम से डिजिटल रेडियोग्राफी तकनीक से लैस है, जिससे मरीजों को तुरंत और सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी। साथ ही हाई-एंड कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड सिस्टम (3 प्रोब), जिसके माध्यम से अलग-अलग प्रोब वाली इस मशीन से पेट, हृदय (इको) और नसों की जटिल जांचें अब सदर अस्पताल में ही संभव हो पाएंगी।
इसके अलावा मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य आम जनमानस को उनके अपने शहर में ही उच्च स्तरीय और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन मशीनों के लग जाने से अब गरीब और जरूरतमंद मरीजों को महंगी जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन मशीनों के समुचित रखरखाव और चौबीसों घंटे संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सदर अस्पताल की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को दिनप्रतिदिन बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, चिकित्सक और संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय को मिलकर दी बधाई।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश में आर्थिक विकास के साथ पर्यटन के नये अवसर बढ़ेंगे:उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेलवे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

rktvnews

12 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment