RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सौ अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर।

नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 09 अप्रैल।रिलायंस रिटेल दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी स्टार्टअप कंपनियों की वैश्विक सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की रिसर्च के अनुसार, $100 अरब से अधिक मूल्यांकन के साथ कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहली 100 मूल्यवान स्टार्टअप कंपनियों की सूची में तीन भारतीय कंपनियां शामिल हैं। लिस्ट में रिलायंस रिटेल ने सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल कर, भारत की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस रिटेल का पोस्ट-मनी वैल्यूएशन $100 अरब से अधिक है, जिससे वह दुनिया की उन सात कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें ‘हेक्टाकॉर्न’ कहा जाता है। इसका मतलब जिन स्टार्टअप्स की वैल्यूएशन $100 को पार कर जाती है उन्हें हेक्टाकॉर्न के नाम से जाना जाता है। शीर्ष सात कंपनियों में रिलायंस रिटेल रिटेल सेक्टर की एकमात्र कंपनी है।
कंपनी को कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, केकेआर, सिल्वरलेक, जीआईसी, टीपीजी और मुबाडाला जैसे प्रमुख वैश्विक निवेशकों से निवेश प्राप्त हुआ है। निवेशकों द्वारा लगाई गई कंपनी की कीमत को ही रैकिंग का प्रमुख आधार माना गया है। रैंकिंग स्टैनफर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस की वेंचर कैपिटल इनीशिएटिव की रिसर्च में दी गई है, जो जनवरी 2026 तक के आंकड़ों पर आधारित है।
सूची में पहले तीन स्थान पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई, एलन मस्क की स्पेसएक्स और एंथ्रोपिक शामिल हैं, जो वैश्विक निवेश रुझानों में टेक और एआई कंपनियों के बढ़ते दबदबे को दिखाता है।
रिपोर्ट में भारत की कुल तीन कंपनियां शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE India) 24 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ 27वें स्थान पर है, जबकि टाटा ईवी मोबिलिटी 9अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ 93वें स्थान पर रही।
अमेरिका 65 कंपनियों के साथ सूची में सबसे आगे है, जबकि चीन की 21 कंपनियां शामिल हैं। भारत और ब्रिटेन की तीन-तीन कंपनियों ने सूची में जगह बनाई है।
रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष तीन कंपनियां ओपनएआई, स्पेएक्स औऱ एथ्रोपिक मिलकर पूरी सूची के कुल फुल मूल्यांकन का लगभग एक तिहाई हिस्सा रखती है, जो वैश्विक निवेश में एआई सेक्टर की मजबूत पकड़ को दर्शाता है. रिलायंस रिटेलर की रैँकिंग वैश्विक डिटेल बाजार में भारत की बढ़ती मौजूदगी को भी रेखांकित करती है.

Related posts

भोजपुर : विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मनाई अम्बेडकर जयंती।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सामान्य विधि व्यवस्था को लेकर की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 जुलाई 26

rktvnews

आरा में नगर रामलीला समिति,आरा द्वारा आयोजित की जायेगी “कृष्ण लीला”।

rktvnews

अरुणाचल प्रदेश का ताली पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ा।

rktvnews

अग्रणी महिला फिल्मकारों ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में अपने संघर्ष और सफलताओं की कहानियां साझा की।

rktvnews

Leave a Comment