RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

SIR कार्यों की धीमी प्रगति पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सख्त, सुनवाई से संबंधित सभी लंबित मामलों का अगले दो दिनों में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।
कोई भी पात्र मतदाता न छूटे: 18 नवंबर को जिलेभर में आयोजित होगा ‘एक और अवसर कैंप’

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )14 नवंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-2026) के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत No Mapping एवं Logical Discrepancies से संबंधित मामलों के निष्पादन, Draft Publication से पूर्व प्राप्त दावा-आपत्ति प्रपत्रों के निष्पादन, Draft Publication के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों के निष्पादन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि No Mapping एवं Logical Discrepancies से संबंधित मामलों की गंभीरतापूर्वक जांच करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। मतदाताओं से प्राप्त दावा एवं आपत्ति प्रपत्रों का समयबद्ध सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति की संभावना न रहे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से प्राप्त निर्देशों के आलोक में ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची में चिह्नित मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि ASDD सूची में ऐसे पात्र मतदाता, जो संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं तथा जिनका अब तक प्रपत्र-6 नहीं भरा गया है, उन्हें चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने की निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस क्रम में दिनांक 18 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत BLO-BLA-2 की छठी बैठक एवं निर्वाचन पाठशाला की छठी बैठक भी आयोजित की जाएगी। कैंप के माध्यम से पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ASDD सूची का सभी संबंधित मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, स्थानीय निकाय कार्यालयों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के कार्यालयों में पुनर्प्रकाशन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों को सूची का अवलोकन करने तथा आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिल सके। पात्र मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा पत्र प्राप्त करते हुए संबंधित प्रपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप भरवाने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ससमय निर्धारित प्रारूप में गूगल शीट के माध्यम से ASDD सूची से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 अप्रैल 26

rktvnews

पटना:हिन्दी समस्त भारतीय भाषाओं की हितैषी,राष्ट्र-भाषा बनेगी: पूर्व राज्यपाल

rktvnews

120 यूनिट ब्लड स्टोरेज कैबिनेट रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर इकाई को समर्पित!पीड़ितों की सेवा में सहयोग के लिए सदैव तत्पर:बबलू सिंह (होटल ग्रैंड प्रोपराइटर)

rktvnews

सामाजिक-राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े हुए हैं प्रदर्शन कलाएँ और रंगमंच।

rktvnews

आजकल की शादियाँ दिखावा…?

rktvnews

Leave a Comment