धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि और असहायों के मदद के प्रति उनकी भावनाओं पर डाले गए प्रकाश।

जरूरत मंदो के बीच फलों का वितरण,पिलाई गई शीतल शरबत।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)18 अप्रैल। स्थानीय जज कोठी मोड़ स्थित आनंद हॉस्पिटल के प्रांगण में समाजसेवी स्व सावित्री देवी की 39 वीं पुण्यतिथि का आयोजन डॉ के एन सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित सनातनी गंगा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष डॉ संदीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ कमल कुमारी सिंह ,सेवानिवृत शिक्षिका कंचन सिंह, सेवानिवृत बैंककर्मी सुमन कुमार ,कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार , कैप्टन प्रवीण कुमार आदि ने आध्यात्मिक विचार धारा की प्रखर समाजसेवी सावित्री देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तब के परिवेश में पर्दे की ओट में भी रहकर उन्होंने आजीवन समाज के दबे कुचलो ,आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को मदद करती थीं।धार्मिक अनुष्ठानों में उनकी विशेष रुचि रहती थी।
पुत्र डॉ के एन सिन्हा ने अपनी स्वगीर्य माता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए कई सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अवसर पर आरा की मिसेज इंडिया अपूर्वा वर्मा के नेतृत्व में आमलोगों को शर्बत पिलाने व फल आदि वितरण का उद्घाटन कार्य किया गया।

