RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जेजे कालेज एनएसएस इकाई का आवासीय शिविर का हुआ समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।राष्ट्रीय सेवा योजना जगजीवन कॉलेज इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर के समापन कार्यक्रम माता इंद्राणी देवी सभागार में प्राचार्य प्रो डॉ आभा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के समन्वयक डॉ साधना रावत की उपस्थित रही। कार्यक्रम माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ततपश्चात सभी अतिथियों का स्वागत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो जुली कुमारी द्वारा अंग वस्त्र एवं पौधा देकर किया गया। प्रो जुली कुमारी ने सात दिन तक चलने वाले इस आवासीय शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर जितेश, सृष्टि ,मुस्कान, निशु, रामू, स्नेहा, सुमैया, मोहिनी ,नेहा आदि स्वयंसेवको द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक जीवंत एवं प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति की गई।
प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को ‘स्व’ से ‘पर’ की ओर उन्मुख होने का के लिए प्रेरित किया। एनएसएस समन्वयक डॉ साधना रावत ने स्वयंसेवकों के दायित्व और उनकी जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया। इस अवसर पर शिक्षकों में डॉक्टर नवारुण घोष, डॉ अमरेश कुमार, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, प्रो चंदन कुमार, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ गोपाल प्रसाद डॉ सिंधु कुमारी, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ लक्ष्मी कुमारी, मुकेश कुमार आदि रहे ।समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जिला प्रशासन की नई पहल।

rktvnews

भोजपुर:सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति द्वारा आयोजित “कृष्ण लीला”के तीसरे दिन राधा कृष्ण मयूर नृत्य,माखन लीला सरीखे दृश्यों का हुआ मंचन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक : विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें : राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment