RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आइसा यूनिट सम्मेलन में नई कमिटी गठित,सचिव साहिल अरोरा अध्यक्ष बने राजन कुमार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल। मंगलवार को एस.बी कॉलेज में आइसा का वार्षिक यूनिट सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और वर्तमान शैक्षिक परिस्थिति पर गंभीर चर्चा की। उद्घाटन आइसा बिहार राज्य अध्यक्ष प्रीति पटेल तथा प्रेक्षक के रूप में कमलेश यादव थे l मुख्य वक्ता मनोज मंजिल पूर्व विधायक ने कहा, “आज पूरे देश में शिक्षा का ढांचा निजीकरण की भेंट चढ़ रहा है।गरीब और वंचित तबके के छात्रों को उच्च शिक्षा से बाहर धकेलने की साजिश रची जा रही है। ऐसे समय में आइसा जैसी छात्र संस्थाओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे न केवल कैंपस के भीतर, बल्कि सड़क पर भी छात्रों के हक की लड़ाई लड़ें।” प्रीति पटेल ने पिछले कई वर्षों से रुके हुए छात्र संघ चुनावों को तुरंत बहाल करने की मांग की गई ताकि कैंपस में लोकतांत्रिक आवाज बुलंद हो सके।
सम्मेलन के दूसरे सत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आगामी वर्ष के लिए नई यूनिट कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजन कुमार और सचिव साहिल अरोरा को चुना गया। इसके साथ ही 21 सदस्यीय कमिटी का भी चुनाव किया गयाl
साहिल अरोरा ने कहा, “हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे। हमारा पहला लक्ष्य कैंपस के भीतर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकना और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना है। ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ के नारों के साथ समापन हुआ। विशाल कुमार , कमलेश अंबेडकर,सचिव विकाश कुमार, जिला अध्यक्ष – सुशील यादव ,, जिला सहसचिव कमलेश यादव रोशन कुशवाहा, जयशंकर प्रसाद आइसा नेता राजेश कुमार , सियाकांत बैठा , अनूप कुमार,नीतू कुमारी मुस्कान कुमारी चन्दन दस राहुल सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे l

Related posts

“भोजपुर जिला द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में जप्त वाहनों की तीसरी बार ऐतिहासिक नीलामी,193.20 लाख रूपये राजस्व की हुई प्राप्ति।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC&PNDT) की बैठक का आयोजन।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व टीबी दिवस पर ‘‘100 दिन सघन टीबी उन्मूलन’’ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहे असामाजिक तत्व!दरभंगा पुलिस ने किया अफवाहों का खंडन।

rktvnews

इन्द्र का भी प्रकोप भी सामूहिकता से सामना किया जा सकता है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

सारण: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment