
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। आरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह (एम.एन.) ने महासचिव पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने अधिवक्ताओं से समर्थन एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचित होने पर वे बार एसोसिएशन के विकास, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा न्यायिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।अधिसूचना जारी होने के बाद बार परिसर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवार अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
