RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:शिक्षा योजनाओं एवं आवासीय विद्यालयों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं आवासीय विद्यालयों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (NSCBAV), बालक/बालिका आवासीय विद्यालय (BLAV), CM SoE विद्यालय, पाठ्यपुस्तक एवं पोशाक वितरण, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, दिव्यांग एवं दृष्टिहीन छात्रों हेतु संचालित योजनाएं तथा बुनियादी ढाँचे से जुड़ी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए एवं जुलाई माह से यदि शिक्षक शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं तो मानदेय में कटौती की कार्रवाई करने व CM SoE विद्यालयों में कक्षा 11 के शत प्रतिशत नामांकन की स्थिति सुनिश्चित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा सभी आवासीय विद्यालयों में प्रत्येक सप्ताह “रेल टेस्ट” पैटर्न पर परीक्षा कराई जाए, प्रश्नपत्र योग्य शिक्षकों द्वारा तैयार हों, और हर सोमवार को परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया जाए। साथ ही उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि 15 अगस्त 2025 तक सभी छात्र-छात्राओं का बैंक खाता और आधार कार्ड बनाने का कार्य पूरा करें और सभी छात्राओं के बीच समय पर ड्रेस, जूते-मोज़े, बैग एवं पाठ्यपुस्तकें वितरित करना सुनिश्चित करें। सभी कस्तूरबा एवं झारखंड आवासीय बालिका विद्यालयों में भवन एवं छात्रावासों का अवलोकन कराने का निर्देश दिया गया।छात्रावासों की सुविधाएं (भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुविधा) का साप्ताहिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति और शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में अनुशासन, खेल, एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की नियमित निगरानी हो। मिड-डे मील योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित सोशल ऑडिट कराया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि जिले के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा,जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा विद्यालयों के सभी वार्डन, लेखापाल समेत अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने कैवल्यधाम के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में न्यायालय में दर्ज मामलों के अभियोजन की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय सभागार में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

इंटर परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की आत्महत्या,लिखा- जिससे सेटिंग की उसने धोखा दिया।

rktvnews

Leave a Comment