RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: अटल विहार आवासीय योजना की नगरीय विकास मंत्री ने निकाली लॉटरी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 फरवरी। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को जेडीए द्वारा नवसृजित अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी आयुक्त आनंदी की उपस्थिति में कम्प्यूटर का बटन दबाकर नागरिक सेवा केंद्र में निकाली।
श्री खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जेडीए द्वारा योजना की शुरुआत की गई थी। जिनमें शुक्रवार को अटल विहार योजना की लॉटरी आमजन की उपस्थिति में निकाली गई। अन्य योजनाओं की आगामी 20 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नई योजनाओं की शुरुआत भी करेगा ताकि राज्य, विशेष रूप से जयपुर के लोगों को सरकारी योजनाओं में भूखण्ड लेने का अवसर प्राप्त हो सके। तीन योजनाएं, जिन्हें राज्य सरकार के 1 वर्ष पर शुरू की गई थी, विकसित करने का काम पूर्णता की ओर है और आने वाले दिनों में अटल विहार के लिए दो दिवसीय कैंप इस योजना में सफल आवेदकों के लिए लगाया जाएगा। आवेदक अपने दस्तावेज लेकर आएंगे और आगे कार्रवाई संपन्न होगी। साथ ही शीघ्र 3-4 नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी और एक निश्चित अवधि तक आवेदन लिए जाएंगे। बहुत जल्द उनकी भी लॉटरी निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे। कई निजी और सहकारी योजनाओं में वाद— विवाद बना रहता है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि जयपुर की जनता को सरकारी योजनाओं के माध्यम से उचित दरों पर बिना किसी वाद विवाद के भूखंड आवंटित हो।
श्री खर्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश में नगर निकायों और प्राधिकरणों द्वारा सरकारी योजनाओं की क्रियान्वित हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से आमजन को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा जिस उम्मीद के साथ योजनाओं में आवेदन किया था, बहुत जल्द आपको विकसित भूखंड पर आशियाना निर्माण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा और आप अपने परिवार के साथ खुशहाली के साथ आने वाले समय में जीवन सफलतापूर्वक शुरू करेंगे। हमारा प्रयास है कि पूरे प्रदेश में जितने भी शहरी निकाय हैं , वे इस दिशा में तेजी से काम करें और बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से सरकारी योजनाओं का सृजन कर आमजन को उचित दर पर विवाद रहित भूखंड के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
जेडीसी आनंदी ने कहा कि काफी लंबे अरसे बाद जेडीए द्वारा योजना लॉन्च की गई है। जेडीए की संयुक्त टीम द्वारा पूरी मेहनत कर योजना की भूमि से अतिक्रमण हटाकर इस योजना का सृजन किया गया है और इस योजना की बेहतर प्लानिंग कर यह स्कीम लॉन्च की गई। इसके अलावा अन्य उपायुक्तों द्वारा भी नई योजनाएं सृजित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जेडीए का प्रयास है कि बिना किसी वाद—विवाद के आमजन को रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि जेडीए द्वारा जोन-12 में कालवाड रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में अटल विहार आवासीय योजना विकसित की गई है। योजना में ऑनलाईन आवेदन गत 18 दिसम्बर से 8 फरवरी तक आमंत्रित किए गए। योजना में कुल 284 भूखण्ड हैं। अटल विहार आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी 45 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 43, एल आई जी श्रेणी 46-75 व.मी. तक के भूखण्डों की संख्या 99, एम आई जी – ए 76-120 वर्ग मीटर तक के भूखण्डो की संख्या 11, एम आई जी – बी 121-220 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों की संख्या 96 एवं एच आई जी 220 वर्ग मीटर से अधिक भूखण्डो की संख्या 35 है।
योजना की आरक्षित दर रूपये 14,000 प्रति व.मी. निर्धारित है। लॉटरी के समय जेडीए सचिव निशांत जैन, निदेशक वित्त, समस्त अतिरिक्त आयुक्त , संबंधित उपायुक्त सहित भारी संख्या में आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार की नई पीढ़ी को एआई कौशल से लैस करेगा मगध विश्वविद्यालय : प्रो शाही

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ बैठक की।

rktvnews

भोपाल: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नाबार्ड के 42वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में लगभग 27,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment