
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 अप्रैल।नवादा छोटकी मठिया में संगीत समारोह कार्यक्रम में किराना घराने के उस्ताद मैनुदीन खान साहब के स्मृति में संगीत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें जाने-माने कलाकारों ने शिरकत की। इसमें राष्ट्रीय स्तर के विख्यात तबला वादक डॉक्टर लाल बाबू निराला ने तबला स्वतंत्र वादन प्रस्तुत किया।इनके वादन में लय, लायकरी, रेला, टुकड़ाकी प्रस्तुति से श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए।शास्त्रीय गायन में छोटी मठिया के महंत ने बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया तबला संगत कृष्णकांत मानस ने किया।
निजामुद्दीन और शेख कैमूदिन ने बंदिश और भजन की मनमोहक प्रस्तुति की इनके साथ तबले पर मानस जी ने संगत किया, महेश यादव ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जिसमें झप ताल की बंदिश और तराना उत्कृष्ट रहा। उनके साथ तबला संगति डॉक्टर निराला ने किया।जीतन और पिंटू के गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया उनके साथ तबला संगति बिंद ,शेखर ने किया। बसंत के भजन गायन से श्रोता मंत्र मुक्त हुए इनके साथ तबला संगति बीएन राय ने किया। इस संगति कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित संगीत श्रोता मौजूद रहे जिन्होंने संगीत का रासस्वदान किया।
