RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोपाल:विधानसभा की भूमिका मां की तरह,हम अपने दायित्व को समझें:विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 07 अप्रैल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक में सम्बोधन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया.
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहाँ की जब हम विचार करते हैं तो तरह−तरह के विचार आते हैं। अगर सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा है तो पंचायत व नगरीय निकाय छोटी इकाई हैं। विधानसभा पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करती है। विधानसभा की भूमिका मां की तरह होती है। जिस तरह मां अपने बच्चे को जन्म देती है, उसका लालन−पालन कर उसे देश के हित में तैयार करने की कल्पना करती है, ठीस उसी तरह हम भी विधानसभा को मां की भूमिका में देखेंगे तो हम भी अपने दायित्व को उसके संपूर्ण रूप में देख पाएंगे।
अपनी भूमिका के बारे में सोच पाएंगे। यदि मां विधानसभा के सदस्य के रूप में हम सभी के विचार में प्रदेश की आठ करोड़ जनता के कल्याण का ख्याल नहीं आता है तो हमारी भूमिका अधूरी है। हमें इस अधूरी भूमिका को पूर्ण करने का कार्य करना चाहिए।
यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026−27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थिति थे।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश के विधायी इतिहास में विधानसभा की समितियों ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
मगर बीते कुछ वर्षों में कुछ सदस्य लगातार इन समितियों की बैठकों में अनुपस्थित रहे। इस पर चिंतन की आवश्यकता बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समितियों की बैठक नियमित होने का लक्ष्य रखा जाना चाहिए। एक वर्ष में कम से कम 12 बैठकें होने की अपेक्षा है।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक ।

rktvnews

आरा में इंडिया गठबंधन की जीत पक्की: सुदामा प्रसाद

rktvnews

छत्तीसगढ़ माकपा का 8वां राज्य सम्मेलन 19-20 को विश्रामपुर में।

rktvnews

Leave a Comment