
RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “ईस्टर के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष कर भारत और विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।
ईस्टर ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रभु यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का यह दिन हमें सत्य, प्रेम, करुणा, त्याग और क्षमा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर, आइए हम सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराएं और एक बेहतर भविष्य की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करें।”
