RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संगीत सरिता के रूप मे मनाई गई सन्मत जैन की पुण्यतिथि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जून। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर परिसर में बीती रात स्वारागम संगीत एकेडमी द्वारा सन्मत कुमार जैन की पुण्यतिथि संगीत सरिता के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन करते हुए डॉ जया जैन ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।इसके पूर्व स्व जैन के तैलीय चित्र पर डॉ किरण कुमारी,अभय जैन,डॉ दिवाकर पांडे,आदित्य विजय जैन, सवर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह,योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य,शिक्षक मुन्ना राय आदि ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
संगीत सरिता कार्यक्रम के दौरान तबला वादक देवेश दुबे,सितार पर पंकज कुमार और शास्त्रीय गायिकी प्रस्तुत करते हुए आस्था दुबे भीम पलाशी के अंतर्गत छोटा ख्याल, बड़ा ख्याल, कहरवा, भजुमन राम चरण सुखदाई की गायिकी की।वही डॉ लाल बाबू निराला ने तबला वादन,बांसुरी पर सुशील सिंह,तथा हारमोनियम पर विजेंद्र मिश्र ने गायिकी करते हुए राग भैरवी,ठुमरी, दादरा आदि की प्रस्तुति की।लोक गायिका पूजा पांडे,व्यास कमलेश आंनद,हार्मोनियन और तबला वादक राणा जी के साथ धार्मिक गीतों की गायिकी किया।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पप्पू सिंह पियनिया,जितेंद्र सिंह,अमरदीप कुमार जय,ट्रस्ट के उपसचिव सह शिक्षक संतोष कुमार सिंह,पत्रकार विजय कुमार सिंह आदि के साथ साथ ध्यान योग केंद्र के सचिव नरेंद्र सिंह पत्रकार भी उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्ष्ता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

जुलाई 2023 के दौरान, दिल्ली में सभी 31 दिन ‘अच्छी से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिन रहे।

rktvnews

राज्यपाल ने विश्वविख्यात बाँसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को प्रदान किया महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार!कलाएं हमारी अनमोल धरोहर: राज्यपाल कलराज मिश्र

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय!स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिए वित्तीय सहायता की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment