RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : चित्र भाषण प्रतियोगिता आयोजित! हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे दीप प्रज्ज्वलित करते राजेंद्र ओझा डॉ विष्णु शंकर सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 08 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत स्थित हरि नारायण +2 विद्यालय मे “सेवा ही संकल्प है अभियान” के तहत मेरे सपनों का भारत चित्र भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ विष्णु शंकर सिंह, कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य राजेंद्र ओझा, लेखापाल सुशील विक्रांत तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, शाहपुर के डॉ शशि सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता मे प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहाँ से चयनित होने वाले प्रतिभागी जिला मे होने वाले प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 8/10/2026 को राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, आरा मे होगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रतिमा मिश्रा, प्रतिभा श्रीवास्तव, उमेश पांडे, प्रदीप कुमार, सगीर आलम, अजनबी चौबे, राजेश जी, अमित जी, दिलीप जी, रियाज वारिस खान आदि उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

बिहार:भोजपुर: महिला कालेज की डा खुशबू ने किया अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत।

rktvnews

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: रेल थाने ने संदिग्ध से की पूछताछ, निकला मोबाइल चोर।।

rktvnews

बिहार:14 अप्रैल से शुरू होगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के सफल आयोजन हेतु बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:05 प्रखण्डों में यू.डी.आई.डी कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा शिविर।

rktvnews

Leave a Comment