RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:08 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा।

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक।
विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में लिया गया निर्णय।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)03 अप्रैल। गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत कुल 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही, आवेदनों के साथ संलग्न अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय एवं चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।
सभी बिंदुओं की जांच के उपरांत पात्रता की शर्तें पूर्ण करने वाले 08 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई। वहीं, शेष 04 आवेदनों में जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक तथ्यों के सत्यापन हेतु संबंधित कार्यालयों को भेजने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में जिला अनुकंपा समिति की बैठक में केवल उन्हीं आवेदनों को प्रस्तुत किया जाए, जिनका सत्यापन पूर्ण रूप से एवं सही तरीके से किया जा चुका हो, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, स्थापना उप समाहर्ता देवानंद राम, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी, जिला कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, बीडीओ बरडीहा, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीएफओ (सामाजिक वानिकी) सहित स्थापना शाखा के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली जिले में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:स्कूल रुआर 2026- Back to School Campaign

rktvnews

भोजपुर:जदयू छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए वीरमणि सिंह।

rktvnews

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट ने निःशुल्क “आमपन्ना” वितरण अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment