RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

वैशाली जिले में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

वैशाली/ बिहार 20 सितंबर।बिहार सरकार के द्वारा आधारभूत संरचना के निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सुधार के कार्यक्रमों के साथ-साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ आम जनों को पारदर्शी तरीके से ससमय उपलब्ध हो यह सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं की सफलता में जन सहभागिता और क्रियान्वयन दो महत्वपूर्ण पहलू होते हैं ।
राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा जिला के लगभग सभी प्रखंड के एक-एक पंचायतों में सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को सुलभ कराने, योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आमजनों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए आज जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसंवाद के कार्यक्रम में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली प्रखंड अंतर्गत अमृतपुर गाँव में आमजनों के साथ संवाद किया गया। यहाँ पर अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, श्रम संसाधन, पंचायतीराज, कृषि, सहकारिता, उर्जा, कल्याण, आईसीडीएस, ग्रामीण कार्य, उद्योग, आपूर्ति, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पीएचईडी, आपदा प्रबंधन विभाग के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गयी ।
यहाँ पर योजनाओं को स्थानीय आवश्यकतानुसार और अधिक विस्तृत करने के संबंध में आम जनों से भी सुझाव प्राप्त किया गया। इसी तरह जिला में आज कुल 16 ग्रामों में जनसंवाद का कार्यक्रम किया गया।

Related posts

पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण सेल (पीपीएसी) ने 03 अप्रैल 2023 को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2026-27: एकीकृत कार्यक्रमों, मेगा पार्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से रोजगार-प्रधान वस्त्र क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:भगवान महावीर के पंच उपदेश विश्व को एकता के सूत्र में बांधनें के लिए पर्याप्त : प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन।

rktvnews

सारण:बच्चे अपनी सफलता को अच्छे से सहेजें, अभिभावक बच्चों को अपना कैरियर चुनने में पूरी आजादी दें एवं जरूरी सहयोग करें : आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment