RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर में 149 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के वायरल वीडियो पर खाद्य विभाग ने बताई वस्तुस्थिति।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)25 मार्च।इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी कीमत पहले से ही अधिक निर्धारित होती है। खाद्य विभाग ने बताया कि XP100 पेट्रोल 100 ऑक्टेन नंबर वाला प्रीमियम फ्यूल होता है, जो हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा रहती है और वर्तमान में यह लगभग 149 रुपये प्रति लीटर के आसपास ही उपलब्ध है।
वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर विभाग ने नापतोल (माप-तौल) विंग से भी जांच कराई। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप की मशीन में दर्ज 149 रुपये प्रति लीटर की दर पूरी तरह सही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या वीडियो पर विश्वास करने से पहले तथ्य जरूर जांच लें और अफवाहों से बचें।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:मरीज के साथ आये तीमारदारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिला अस्पताल में लगाई गई , बी.एम.आई मशीन जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की आवास समिति ने चतरा जिला का किया दौरा, विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया।

rktvnews

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति:बियाडा ने 74 एकड़ भूमि 10 इकाइयों को किया आवंटित।

rktvnews

Leave a Comment