RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. की बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 26 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. अंतर्गत सभी पी.आई.ए (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन ऐजेंसी) द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त अबु इमरान द्वारा डी.एम.एफ.टी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं यथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉडल चाइल्ड वार्ड का निर्माण व शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर का अधिष्ठापन, शिक्षण संस्थानों में आवयश्क उपकरणों का अधिष्ठापन व खेल मैदानों का उन्नयन और खेल/शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, भिंड मोहल्ला स्तिथ आवासीय विद्यालय की मरम्मती समेत अन्य संबंधित सभी योजनाओं के संचालन की समीक्षा की गई।
सभी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उन योजनाओं को आगामी 15 जुलाई 2023 तक पूर्ण किया जाए तथा जिन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया अपूर्ण है उनकी निविदा प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कर कार्य सम्पन्न करने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी कार्य कर रहे सभी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम और एसपी ने विभिन्न इंटर परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु किया निरीक्षण।

rktvnews

वार्डो की समस्या पर बिफरे समाज सेवी अनिल दुबे।

rktvnews

हनुमानगढ:एडीएम डॉ. सापेला हुए मतदान दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

20 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

Leave a Comment