RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

चतरा/ झारखंड 26 जून।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक की गई।
बैठक में BSNL 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 4G मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन हेतु जिला वनाधिकार समिति के द्वारा गैरमजरूआ भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए बैठक आहूत की गई। BSNL 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 4G मोबाइल सर्विस के अधिष्ठापन का कार्य हंटरगंज अंचल के 8 ग्रामों में किया जाना है।
उपायुक्त ने प्राप्त सभी प्रस्तावों की गहन समीक्षा के उपरांत समिति के द्वारा उक्त भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र पारित करने के निर्णय पर सहमति जताते हुए कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी, वनाधिकार समिति के सदस्य समेत अन्य सभी सबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नवादा:काषीचक प्रखंड के बेलड़ पंचायत में विशाल जन समूह में हुआ जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 दिसंबर 25

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से किया समाप्त।

rktvnews

हरिद्वार के चंडी घाट पर 4 नवंबर को होगा गंगा उत्सव 2024 का भव्य आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया विद्यालय में स्वास्थ्य और सफाई की जांच ।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद नई राष्ट्रीय चेतना के साहित्यकार थे : प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment