RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : एन एच पर ट्रकों की भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत।

बिलौटी में एन एच 922 पर तीन ट्रक टकराए

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 जुलाई। थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर एन एच 922 पर बिलौटी गाँव के समीप ट्रकों के भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान जबर सिंह (45 वर्ष) पिता स्व श्रीराम सिंह के  रूप में की गई है जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के नगलावन एलाउ गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार नैशनल हाईवे के एक लेन मे  तीन ट्रक चल रहे थे। तभी अचानक तीनो ट्रक आपस मे टकरा गये। चजिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक का शव ट्रक में ही फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत तथा 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तथा शव को कब्जे मे लिया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि घटना सुबह पाँच बजे के आसपास की है। चालक को झपकी लगने से हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रक पुलिस की अभिरक्षा मे है।

Related posts

21 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:चरपोखरी बालिका +2 विद्यालय में लू से बचाव पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप!विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दशहरे की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय : ‘मेरी माटी, मेरा देश अभियान’ में नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया शानदार नुक्कड़ नाटक ।

rktvnews

एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल, लखनऊ के कॉलेज छात्रों के बीच ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को ‘लिविंग रूम’ की बातचीत बना रही है।

rktvnews

Leave a Comment