RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राष्ट्रपति द्वारा आयुष्मान भवः अभियान का 13 सितम्बर को किया जाएगा ऑनलाईन शुभारम्भ!17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनपद में चला जाएगा आयुष्मान भव कार्यक्रम।

बागपत/उत्तर प्रदेश 12 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन सभागार में आयुष्मान कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भव नाम के इस अभियान का संचालन किया जाने का निर्णय लिया गया है जनपद में आयुष्मान भवः अभियान जनपद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलाया जाएगा जिसमे ,
*सेवा पखवाड़ा* (17 सितम्बर 23 से 2 अक्टूबर 23तक चलाया जायेगा) जिसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत सदस्यों, जेएएस ,आरकेएस के सहयोग से प्राथमिक माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल स्तरों पर सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा रक्तदान शिविर ,अंगदान का संकल्प कार्यक्रम किए जाएंगे
आयुष्मान भव के अंतर्गत अंतोदय प्रत्येक गांव में सभी स्वास्थ्य सेवाओं की संतृप्ति
2. *आयुष्मान आपके द्वार 3.0 (17 सितम्बर 2023 से)* आयुष्मान कार्ड का वितरण
,आयुष्मान मेला (17 सितम्बर 2023 से )
,आयुष्मान सभा (2 अक्टूबर 2023 से )
,आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड का कार्यक्रम किया जाएगा जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 149 वार्ड 244 ग्राम पंचायत में आयुष्मान भव कार्यक्रम में लाभार्थी आवश्यक लाभान्वित हो टीम भावना के साथ समस्त अधिकारी कार्य करें उन्होंने कहा कि यह सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है इसका प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ मिले जिन-जिन अधिकारियों की जो जिम्मेदारी है वह अपने दायित्वों को सत्य निष्ठा ईमानदारी के साथ करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी ,जिला पूर्ति अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी आदि को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुमन चौधरी ,डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, डॉ विभास राजपूत सहित समस्त खंड विकास अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: गोलीबारी में संलिप्त मुख्य शूटर अवैध हथियार संग गिरफ्तार।

rktvnews

अवैध संबंध बना हत्या का कारण

rktvnews

संसद के कलुषित परिवेश का जिम्मेवार कौन?

rktvnews

राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत-जयंती वर्ष पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ शुभारंभ!विषम परिस्थितियों में भी बिहारी युवा अपने प्रतिभा से अपना भविष्य बनाते हैं:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने डोरंडा के मतदान केन्द्र पर सपरिवार किया मतदान।

rktvnews

Leave a Comment