RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी!मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया,सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 17 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 में कुल 2533 अभ्यर्थी (2280 पुरूष, 252 महिला एवं 1 थर्ड जेण्डर अभ्यर्थी) निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सिर्फ बालाघाट जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों- बैहर, लांजी, एवं परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्र, मंडला जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों बिछिया (47 मतदान केंद्रों) एवं मंडला (8 मतदान केंद्रों) और डिण्डोरी जिले के विधानसभा क्षेत्र डिण्डोरी के 40 मतदान केन्द्र पर सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ही मतदान कराया जायेगा।
राजन ने बताया कि प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के लिये आज 17 नवम्बर, 2023 (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। मतदान प्रारम्भ होने के पूर्व मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।
राजन ने बताया कि प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 28.25 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें पुरुष मतदाताओं द्वारा 28.65 प्रतिशत एवं महिला मतदाताओं द्वारा 27.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

खैरागढ़:नवपदस्थ कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कुपलति से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

दुमका:वन प्रमंडल कार्यालय, दुमका द्वारा “टेक लीफ स्मार्ट टेक ग्रीन माइंड्स – डिजिटल एंगेजमेंट जोन” का आयोजन।

rktvnews

चतरा: डीडीसी ने 19 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

झारखंड:कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी ने रांची को कराची बना दिया : डॉ. मोहन यादव

rktvnews

सारण:चुनाव कर्मियों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सोनपुर और मढ़ौरा डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment