
RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)19 अक्टूबर।दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ,समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर शत प्रतिशत यूडीआईडी दिव्यागों को देने का लक्ष्य रखा गया है ।
इस हेतु जिला पदाधिकारी ,पूर्वी चम्पारण सौरभ जोरवाल द्वारा आज 19 अक्टूबर को सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत आच्छादन हेतु निदेश दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त पात्र एवं इच्छुक लाभुकों को पेंशन,सहायक यंत्र ( तिपहिया साईकिल, श्रवण यंत्र, कैलिपर्स, वैशाखी, व्हील चेअर ) तथा बैट्री चालित ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन प्राप्त करने का निदेश दिया गया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिथिवार शिविर का आयोजन निम्न प्रकार से दो चरणों में किया जा रहा है –
प्रथम चरण
23 अक्टूबर 2024 से 24 अक्टूबर 2024
(अरेराज, पहाड़पुर, संग्रामपुर, हरसिद्धि )
25 अक्टूबर 2024 से 26 अक्टूबर 2024
(रक्सौल, छौड़ादानों, आदापुर, रामगढ़वा )
28 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024
( मोतिहारी सदर, सुगौली, तुरकौलिया, कोटवा, पिपराकोठी, बंजरिया)
द्वितीय चरण
11 नवम्बर 2024 से 15 नवम्बर 2024
पकड़ीदयाल, फेनहारा, मधुबन, पताही, तेतरिया, ढ़ाका, बनकटवा, घोड़ासहन, चिरैया, चकिया ,मेहसी, केसरिया, कल्याणपुर
निर्धारित तिथि को शिविर प्रखंड परिसर में आयोजित की जाएगी।
उक्त शिविर में प्रमाणीकृत दिव्यांगजन (पूर्व से दिव्यांगता प्रमाण पत्र) तथा जिन दिव्यांगों का प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, दोनों तरह के दिव्यांगजनों को प्रमाणित कर यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण किया जा सकेगा।
संबंधित प्रखंडो में प्रखंड विकास पदाधिकारी को कैम्प आयोजन करने हेतु नियंत्री पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही निदेश दिया गया कि अपने प्रखंड के सभी पदाधिकारियो के साथ बैठक कर विकास मित्र, पंचायत सचिव, आँगनबाड़ी सेविका के माध्यम से सर्वेक्षण कर मोबालाईज करते हुए शत – प्रतिशत दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। उक्त शिविर के पर्यवेक्षण हेतु सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को जिम्मेदारी गयी है।
शिविर के आयोजन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिविल सर्जन को निदेशित किया गया है कि चिकित्सा पदाधिकारी की मौजूदगी शिविर के दौरान सुनिश्चित करें ।
कैम्प के सफल आयोजन हेतु जिले में Monitoring Cell का गठन किया गया है। जिसके प्रभार में सिविल सर्जन एवं सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण सह नोडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से रहेंगे। Cell के वरीय प्रभारी के रूप में उप विकास आयुक्त , पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को नामित किया गया है।
यूडीआईडी परियोजना का कार्यान्वयन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक दिव्यांगजन को यूडीआईडी कार्ड प्रदान करने का उद्येश्य यह है कि राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एकल दस्तावेज के रुप मे मान्य है ।
जिले में 2011 की जनसंख्या के अनुसार 111705 दिव्यांगजन है, जिनमें से 48817 को प्रमाणीकृत किया जा चुका है ।
पूर्वी चम्पारण जिले में दिव्यागजनो हेतु अभी तक 18526 यूडीआईडी कार्ड निर्गत किये जा चुके हैं। राज्य मे यूडीआईडी की संख्या के अनुसार सातवें स्थान पर पूर्वी चम्पारण है।
आवेदक अपना आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के वेवसाईट https://www.swavlambancard.gov.in/ पर कर सकते हैं।
यूडीआईडी हेतु आवश्यक दस्तावेज :
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र ( प्रमाणीकृत दिव्यांगजन हेतु)
2. आधार कार्ड
3. फोटोग्राफ
पेंशन हेतु आवश्यक दस्तावेज :
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
2. बैंक पासबुक/
3. आधार कार्ड
4. निवास प्रमाण पत्र
सहायक उपकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज :
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. फोटोग्राफ
4. आधार कार्ड
5. आय प्रमाण पत्र ( 1 लाख रुपये या उससे कम का)
आवेदन विहित प्रपत्र में बुनियाद केन्द्र, प्रखंड कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में देंगे।
बैट्री चालित ट्राइसाइकिल हेतु आवश्यक दस्तावेज
https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Register.aspx
1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र ( चलंत दिव्यांगता- 60% या उससे अधिक
2. निवास प्रमाण पत्र
3. फोटोग्राफ
4. आधार कार्ड
5. आय प्रमाण पत्र ( 2 लाख रुपये या उससे कम का)
सभी दिव्यांगता पेंशन से आच्छादित दिव्यांगजन इस शिविर में पहुंचकर अपना यूडीआईडी बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि 1 अप्रैल 2021 के बाद से सभी दिव्यांगता प्रमाण पत्र को Online कराया जाना अनिवार्य है। 0ffline निर्गत प्रमाण पत्र उक्त तिथि के बाद से अमान्य है।
उक्त अवसर पर नगर आयुक्त,सिविल सर्जन,जिला कल्याण पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(ICDS), जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी , जिला समन्वयक सोशल इत्यादि उपस्थित थे।
