RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:गर्मी को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।

RKTVNEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़)15 मई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4-5 दिनों में राज्य में शुष्क मौसम, तापमान में वृद्धि और लू की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी हरियाणा में इसका और भी अधिक प्रभाव हो सकता है। ऐसे में सभी नागरिक मौसम को देखते हुए कुछ जरूरी ऐतिहात बरतें।
जिला के निवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अगले 4-5 दिनों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम और आसमान साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान अपना जरूरी कार्य सुबह और शाम को करें। दोपहर को बहुत जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर जाएं।
इस दौरान बुज़ुर्गों, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों और शिशुओं का विशेष ध्यान रखें और उन्हें गर्मी से बचाएं।
हल्के रंग के सूती व हल्के कपड़े पहनें।
बाहर निकलते समय अपना सिर ढकें। इसके लिए कपड़े, टोपी या छाता का उपयोग करें। निर्जलीकरण से बचें। बार-बार पानी पिएं। प्यास न होने पर भी पर्याप्त पानी पिए। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय, तोरणी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान हरियाणा राज्य में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। परिणामस्वरूप 16 मई से 18 मई 2024 के बीच दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में भी तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में सभी नागरिक लू से बचाव के उपाय जरूर करें। पक्षियों व पशुओं के लिए पानी का प्रबंध करें। पक्षियों के लिए पेड़ों पर स्कोरा आदि बांधें।

Related posts

टैबोर ने सॉफ्टवेयर-डिफाइंड SDR प्लेटफॉर्म के साथ एंटी-ड्रोन टेस्टिंग को नया रूप दिया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की अवैध खनन रोकथाम की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर ”बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषयक सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना:नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना मेट्रो की मिलेगी सौगातः नितिन नवीन

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगे के साथ तस्वीरें अपलोड करने का आह्वाहन किया।

rktvnews

Leave a Comment