RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

आरा/भोजपुर 26 अक्टूबर।भाकपा-माले के वरिष्ठ पूर्व विधायक दल के नेता रामनरेश राम के निधन की 13 वीं बरसी पर भाकपा-माले नगर कमेटी की ओर से क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में संकल्प दिवस के रूप में मनाया!इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!इस अवसर पर भाकपा-माले नेताओ ने कहा कि रामनरेश राम भोजपुर में सामंतवाद विरोधी आंदोलन के शिल्पकार थे!उनके नेतृत्व में गरीबों ने सामाजिक मर्यादा राजनीतिक हैसियत बनाने का सपना देखा और उस सपने का नेतृत्व अपने पूरे जीवन में रामनरेश राम करते रहे!जब भोजपुर में गरीबों को खाट पर बैठने का अधिकार नहीं था,वोट देने का भी अधिकार नहीं था,मजदूरी मांगने का नहीं था उस संकट के दौर में रामनरेश राम गरीबों के आंखों के तारा के रूप में उभरे और उनकी लड़ाई का नेतृत्व किया!आज यह लड़ाई पूरे देश में चिंगारी की तरह फैल गई!रामनरेश राम विधायक बनने के बाद एक सच्चे जनप्रतिनिधी के रूप में कार्य करते हुए उच्च दर्जे के इमानदार जनप्रतिनिधि होने का मिशाल पेश किए! उन्होंने आगे कहा कि आज उनकी पार्टी देश में क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी के रूप में भाकपा-माले को देश में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाई और आज यह पार्टी फासीवाद के खिलाफ संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर है!आज देश में फासीवाद जो चरम पर है देश के संविधान,लोकतंत्र और रोजी रोटी को खत्म करने की पूरी कोशिश हो रही है ऐसे वक्त में रामनरेश राम होते तो इस संघर्ष का नेतृत्व करते!इसलिए उनके संघर्ष को बढ़ाते हुए फासीवाद के खिलाफ एक निर्णायक आंदोलन की सख्त जरूरत है जो हमारी पार्टी के नेतृत्व में चल रही है इसलिए उनके आंदोलन को आगे बढ़ाना ही रामनरेश राम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी!संकल्प दिवस कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!
संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी, शब्बीर कुमार पार्टी जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,गोपाल प्रसाद,संगीता सिंह,दीना जी,पप्पू कुमार राम, विकास कुमार,अभय कुशवाहा,अमीत बंटी,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,बबलू गुप्ता,रौशन कुशवाहा,संतविलास राम,धीरेंद्र आर्यन,कलावती देवी,धनंजय कुमार सिंह,राजू प्रसाद,रणधीर कुमार राणा,छोटेलाल सिंह,कामता प्रसाद यादव,किरण प्रसाद,मो० राजू खान,लव कुमार,हरेन्द्र यादव,प्रमोद रजक,संजय गुप्ता शामिल थे!

Related posts

बक्सर:अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा: निर्दलीय प्रत्याशी और यूट्यूबर पर मुक़दमा।।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) के ₹487 करोड़ की लागत से पैट्रापोल के यात्री टर्मिनल भवन एवं मैत्री द्वार का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:जिला सहकारिता पदाधिकारी के गलत व्यवहार से नाराज हुए पैक्स अध्यक्ष।

rktvnews

‘पवित्र स्नान’ का दूसरा पहलू : क्या महाकुंभ में सरकारी लापरवाही से लोग बेहद गंदे पानी में नहाते रहे?

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में।

rktvnews

Leave a Comment