RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

खेलो इंडिया: बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन पटना के तत्वधान में स्मिता वूमेन एथलेटिक प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

पटना/बिहार 20 सितंबर। महिलाओं और किशीरियों में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे खेलो इंडिया अभियान के तहत खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आज बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वधान में पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स क्लब में स्मिता वूमेन एथलेटिक प्रतियोगिता 2023 का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण के सुमेश्वर रॉ चौहान साई की उपस्तिथि में किया गया। स्मिता वूमेन एथलेटिक प्रतियोगिता 2023 में 100,200,800,1500,3000,5000 मीटर दौड़,हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलाइन थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे राज्य के कई जिले की लगभग 160 महिला और किशोरी प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग लेने वाली विजेता खिलाड़ियों को प्राधिकरण विभाग से आए सुमेश्वर रॉ चौहान साई द्वारा पुरस्कार प्रदान का सम्मानित किया गया।
खेल के सफल आयोजन और विजेता प्रतिभागियों को बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लियाकत अली ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
आयोजित प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष राज शेखर ,सालेह सर,कोच सह प्रशिक्षक निर्मल,कुणाल सहित संघ के मोहम्मद हारून,अशोक,अभिजीत,प्रेम कुंज,शक्ति,विकास,मुकेश,प्रमोद उपस्तिथि थे।

100 मीटर विजेता
1. सीतामढ़ी की फूल कुमारी,2.जहानाबाद की आकांक्षा कुमारी3. भागलपुर की अदिति कुमारी 4.औरंगाबाद की सोनम प्रकाश 5.औरंगाबाद की तनु सिंह 6. बेगुसराय की रोमा कुमारी।

200 मीटर विजेता
1.सीतामढी की फूल कुमारी 2.भागलपुर की अदिति कुमारी 3.पटना की जेनिफर मेरी 4.पटना की प्रियांशी 5.मुजफ्फरपुर की श्रेया कुमारी 6.मधेपुरा की कुमारी मुस्कान।

400 मीटर विजेता
1.पटना की प्रियांशी कुमारी 2. जमुई की आशका दयाल 3.पटना की जेनिफर मेरी 4.मुजफ्फरपुर की दिव्या 5.रोहतास की सरिता कुमारी 6.पटना की स्मृति कुमारी।

800 मीटर विजेता
1.जमुई की दुर्गा सिंह 2.गया की डौली कुमारी 3. बांका की इंद्राणी कुमारी 4.पटना की लक्ष्मी कुमारी 5.जमुई की सरिता कुमारी 6.नालंदा की तनु कुमारी।

1500 मीटर विजेता
1.पटना की सोनी कुमारी 2.पटना की लक्ष्मी कुमारी 3. भागलपुर की श्रद्धा कुमारी 4.गया की गूंजा कुमारी 5.पटना की चाहत कुमारी 6.पटना की खुशबू कुमारी।

लॉन्ग जंप विजेता
1.पूर्वी चंपारण की निक्की 2.पटना की मुक्ति कुमारी 3.भागलपुर की भारती कुमारी 4. औरंगाबाद की मोनी कुमारी 5.पटना की उमेहा 6.नालंदा की तनु कुमारी।

हाई जंप विजेता
1.मुजफ्फरपुर की प्रियांशी कुमारी 2.पटना की यासमीन परवीन 3.सहरसा की श्रेया गुप्ता 4.नालंदा की मुस्कान राज 5.पटना की मानसी कुमार 6.पटना की छोटी कुमारी।

शॉट पुट विजेता
1.सिवान की अलका सिंह 2.गया की प्रतिज्ञा कुमारी 3.पटना की आशमी कुमारी 4.गोपालगंज की जागृति सिंह 5.वैशाली की शिवानी कुमारी 6. सारण की कंचन कुंवर।

डिस्कस थ्रो विजेता
1.गोपालगंज की जागृति सिंह 2.सिवान की अलका सिंह 3. सारण की कंचन कुमारी 4.वैशाली की शिवानी कुमारी 5. पटना की अशमी कुमारी 6.पटना की श्रृष्टि कुमारी।

जेवलाइन थ्रो विजेता
1. मुज्जफरपुर की प्रियांशी कुमारी 2.औरंगाबाद की काजल कुमारी 3.पटना की शालू कुमारी 4.पटना की अपराजिता श्रीवास्तव 5.पटना की सृष्टि 6.पटना की रचना कुमारी।

ट्रिपल जंप विजेता
1. रेलवे की अंजू कुमारी 2. पटना की मुक्ति कुमारी 3.पटना की यासमीन प्रवीण 4.पटना की लक्ष्मी कुमारी।

Related posts

आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री ने किया हनुमानगढ़ जिले कि घग्घर नदी के तटबंधो का निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड:संस्कृति बचानी है तो मांदर -नगाड़ा पर नृत्य करें, डीजे और आधुनिक गीतों पर नहीं : मंत्री चमरा लिंडा

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर समाजिक संस्था प्रयास द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग

rktvnews

बलिया:इफ्तेख़ार खान की उपलब्धि से साहित्य जगत गौरवान्वित : डॉ० आदित्य कुमार अंशु

rktvnews

01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान।

rktvnews

Leave a Comment