RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)27 मार्च।विश्व शांति एवं जनकल्याण की भावना के साथ एच.ई. योग मित्र मंडल द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्रि साधना शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह नौ दिवसीय शिविर 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन एच.ई. योग मित्र मंडल योग केंद्र, 68 सी-2, ए सेक्टर, पिपलानी, बीएचईएल गेट क्रमांक 5 के सामने, भोपाल में प्रतिदिन सायंकाल 4:30 बजे से 6:30 बजे तक किया गया।
इस पावन साधना शिविर का संचालन आनंदधर्मा सरस्वती जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान साधकों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आध्यात्मिक साधना के विविध आयामों का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। सम्पूर्ण वातावरण भक्ति एवं साधना से ओतप्रोत रहा।
रामनवमी के पावन अवसर पर हवन-पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया
संस्था महासचिव सतेन्द्र कुमार ने सभी साधकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।
कार्यक्रम पूर्णतः सफल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related posts

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 05 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

rktvnews

मध्य प्रदेश में जनाधार बढ़ाने में जुटा अपना दल (एस), डॉ अतुल मलिकराम की सक्रिय भूमिका से संगठन को मिली नई ऊर्जा।

rktvnews

भोजपुर:साउथ एशिया कंम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आरा में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

झारखंड: चतरा:नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment