RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल: छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण, की सराहना।

भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)27 मार्च।26 मार्च को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश प्रेस टूर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न मीडिया संस्थानों से आए पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने आज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय , भोपाल का भ्रमण किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, जनजातीय एवं पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले खुले प्रदर्शनों तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली गतिविधियों का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान पत्रकारों ने संग्रहालय में प्रदर्शित भारत की विविध लोक एवं जनजातीय संस्कृतियों, पारंपरिक आवासों तथा जीवन शैली को दर्शाने वाले प्रदर्शनों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में भारत की बहुरंगी सांस्कृतिक परंपराओं को अत्यंत सजीव और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मीडिया प्रतिनिधियों ने संग्रहालय परिसर की प्राकृतिक सुंदरता, खुले संग्रहालय की अवधारणा तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाली प्रदर्शनी इकाइयों की सराहना की।
इस प्रेस टूर में शामिल प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों में अमृतेश्वर सिंह (APN News), प्रमोद मिश्रा (Sudarshan News), जयदास माणिकपुरी (VIP News), शरद पंसारी (Shourya Path), हरिओम चौहान (NavPradesh), मोहम्मद नदीम (Sadhna TV), पंकज सिंह (Newsbuddy), अक्षय लहरे (Apna Chhattisgarh), स्नेहिल सराफ (PTI), गिरीश चंद्र जोशी (Rudrapath) तथा मनप्रीत सिंह बुढ़राजा (Chhattisgarh Vishesh),सुधीर आज़ाद तंबोली(ख़बर भूमि)सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहे।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि संग्रहालय की विभिन्न मुक्ताकाश एवं अंतरंग प्रदर्शनी के अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों को संग्रहालय की गतिविधियों, तथा जनजातीय एवं लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। पत्रकारों ने संग्रहालय के प्रयासों और प्रदर्शनीयों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
इस प्रेस टूर का संचालन समीर वर्मा (कंडक्टिंग ऑफिसर, PIB दिल्ली) शारिक नूर डेप्यूटी डायरेक्टर पीआईबी भोपाल द्वारा किया गया तथा पुरुषोत्तम झा (सपोर्टिंग स्टाफ, PIB रायपुर) , ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

बिहार: नहीं मिलेगी मुफ्त बिजली,वित्त विभाग ने किया खंडन,बताया अफवाह।

rktvnews

उपविकास आयुक्त भोजपुर विक्रम विरकर ने शहीद सुधीर कुमार के पैतृक गांव पहुंच दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा प्रथम चरण का मतदान,मतदान के पहले मॉकपोल सुबह 5:30 बजे होगा।

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

ओसियां ब्लाइंड मर्डर का 4 घंटों में खुलासा :6 माह की मासूम समेत 4 की हत्या में भतीजा गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:राधा और कृष्ण के रूप में दिखे विद्यालय के विद्यार्थी।

rktvnews

Leave a Comment