RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बच्चा प्रसाद सिंह द्वारा किया गया।
इसके अलावा आयोजित कार्यशाला में देवघर के सभी निजी क्लीनिक,नर्सिंग होम,और अस्पताल के प्रबंधक को लिखित सूचना दी गई थी कि वे अपने संस्थान से एक वैसे कर्मी को भेजना सुनिश्चित करें जो आभा कार्ड,हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री का प्रशिक्षण ले और फिर अपने अपने संस्थान में इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें।इस मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने बताया कि सभी नागरिकों का आभा कार्ड बनाना अनिवार्य है साथ ही स्वास्थ्य संस्थान के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री एवं स्वास्थ्य संस्थान का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर दर्ज करना है,साथ ही उन्होंने कहा कि आपके स्वास्थ्य संस्थान में जितने भी मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए आते है उन सभी का आभा कार्ड बनाना भी सुनिश्चित करें और प्रत्येक माह इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराए ।केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहद देश में स्वास्थ्य व्यवस्था को पेपर से मुक्त किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में मरीजों को अब अपना कोई भी रिपोर्ट अपने साथ ले जाने की जरूरत नहीं होगी ,उनकी स्वास्थ्य की पूरी जानकारी उनके आभा कार्ड में दर्ज रहेगी,साथ ही उन्होंने कहा कि पंद्रह दिनों का लक्ष्य ले कर हमलोग इस कार्य को करें और इतने दिनों में सभी चिकित्सकों का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और सभी स्वास्थ्य संस्थानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री देवघर जिले में पूरा कर लिया जाय।इस मौके पर सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ पी के शर्मा भी मौजूद थे उन्होंने भी कहा कि यह अच्छी योजना है और आने वाले दिनों में इसका लाभ सभी को दिखेगा।इस कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुधांशु रंजन द्वारा आए हुए सभी लोगो को प्रशिक्षण दिया गया साथ आए हुए सभी लोगो का आभा कार्ड बनवाया गया।

Related posts

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने 18वें सिविल सेवा दिवस समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा – ‘महान शक्ति के साथ महान जिम्मेदारी आती है’

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया।

rktvnews

उमरिया:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सम्पूर्ण उमरिया जिले को किया जल अभाव ग्रस्त घोषित।

rktvnews

पॉडमास्टर्स 2025: एक ब्लॉकबस्टर इवेंट, जिसने भारत के पॉडकास्टिंग दृश्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

rktvnews

विजेंद्र यादव बने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment