RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

मतदाता सूची के निर्माण में बेहतर कार्य करने वाली बीएलओ, सुपरवाइजर को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 जनवरी।15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई जिसके उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा ग्रासरूट लेवल पर कार्य कर त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में बेहतरीन कार्य करने वाली बीएलओ जिसमे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र देवंती देवी, सहोदरी देवी, प्रतिमा देवी, पूनम कुमारी, मनोज प्रसाद, अंजू देवी, चंचला सिन्हा, मरजीना खातून, गणेश कुमार रजक, कांता कुमारी, मीरा कुमारी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, प्रियंका कुमारी, सुपरवाइजर संदीप कुमार, सुधीर प्रसाद सिंह, मोहम्मद आलम, दिगंबर पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह, दीपक कुमार पासवान, रामलखन वर्मा, चतरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ गीता देवी, शकुंतला शर्मा, उजड़ा खातून, कालिया देवी, मुन्ना देवी, किरानती देवी, मीना देवी, उर्मिला कुमारी, प्रीति देवी सुपरवाइजर कृष्णा चंद्रा लगूरी, सूरज उरांव, रंजन कुमार राजू, दीपक कुमार शर्मा, सतीश कुमार समेत अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उक्त मौके पर नए मतदाताओं के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा मतदाता पहचान पत्र का भी वितरण किया गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा की नेक कार्य में गरिमामयी सहभागिता।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने रासायनिक आपात स्थितियों के जन स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रशिक्षण मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत आईएनएस किल्टन द्वारा मुरा, ब्रुनेई की यात्रा।

rktvnews

रामगढ़:सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया चुट्टूपालू घाटी एवं पुनदाग टोल प्लाजा का निरीक्षण।

rktvnews

व्यंग्य:हिंदू डरेंगे, तभी तो एक रहेेंगे🤪

rktvnews

उत्तर पूर्वी राज्यों में लैंड गवर्नेंस के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

rktvnews

Leave a Comment