RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की पहली जेपीएससी सफल अभ्यर्थी बबीता कुमारी को दुमका आईजी ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 अगस्त।झारखंड के आदिम जनजाति माल पहाड़िया समुदाय की बेटी बबीता कुमारी ने इतिहास रचते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि वह अपने समुदाय से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली पहली अभ्यर्थी बनी हैं।
उनकी इस प्रेरणादायी सफलता पर दुमका रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने आज आईजी कार्यालय में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में बबीता को सम्मानित किया। समारोह में आईजी ने बबीता को फूलों का गुलदस्ता, पारंपरिक परिधान, एक शॉल, तथा पंडित अनूप कुमार बाजपेई की पुस्तक “पूर्वी भारत में दुमका जिला की धार्मिक-सांस्कृतिक-पुरातात्विक झलक” भेंट की।
इस अवसर पर आईजी सिन्हा ने कहा की”बबीता अपने समाज के लिए एक ज्योति समान हैं। आपके द्वारा अर्जित की गई यह सफलता न केवल आपके परिवार के लिए, बल्कि पूरे माल पहाड़िया समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाएगी।”
सम्मान ग्रहण करते हुए बबीता कुमारी ने अपनी भावनाएँ प्रकट कीं। उन्होंने कहा:
“हमारे समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाएँ नशा सेवन और कम उम्र में होने वाले विवाह हैं। मैं इन समस्याओं को दूर करने और अपने समुदाय को शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी।”
कार्यक्रम में बबीता की मां राखी देवी, दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:महाभारत समागम दूसरा दिनः पांचाली सहित दुःशासन वध, उर्वशी एवं शिखंडी की प्रस्तुति

rktvnews

भोजपुर : ईद व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कोचिंग संचालकों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:किसानों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित हो:सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक

rktvnews

बिहार बजट 2026-27 : जनता के साथ छल, आंकड़ों की बाजीगरी:दिलराज प्रीतम

rktvnews

वैशाली:गलत न्यूज़ से समाज को नुकसान, इससे बचे मीडिया : डीजीपी

rktvnews

Leave a Comment