RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 सितंबर। भोजपुरी भाषा के प्रचार प्रसार एवं भोजपुरिया समाज द्वारा भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की विवेचना करने हेतु भोजपुरी भाषा की मासिक पत्रिका ” अमन ” के संपादक देवरिया उत्तर प्रदेश के निवासी डॉ जनार्दन सिंह बुधवार को आरा पहुंचे।
विदित हो कि भोजपुरी भाषा के उत्थान को लेकर श्री सिंह द्वारा कई सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिनमे उनकी भोजपुरी भाषा में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका” अमन ” की भी भूमिका सराहनीय है।
बिहार और उत्तर प्रदेश में किए गए अपने कई प्रवासो के बाद डॉ जनार्दन सिंह ने आरा के कई साहित्यकारों और भोजपुरी प्रेमियों से मुलाकात की और भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर किए जा रहे उनके प्रयासों की जानकारी भी ली।इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से साहित्यकार रविंद्र शाहाबादी एवं भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह से मुलाकात की और स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर में स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच परिसर में स्थापित लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही परिसर में स्थापित भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और मृदंगवादक बाबू ललन जी की प्रतिमा का भी अवलोकन किया। उन्होंने भिखारी ठाकुर संस्थान के माध्यम से की जा रही भोजपुरी भाषा और लोक संस्कृति की रक्षा की सराहना करते हुए उक्त कार्यों के लिए संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनकी सराहना की।
साथ ही उन्होंने आगामी दिसंबर में होने वाले भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 में अपनी उपस्तिथि हेतु सहमति प्रदान की। अपने इस प्रवास के दौरान डॉ सिंह ने अपनी मासिक पत्रिका “अमन” की प्रति पत्रकार नरेंद्र सिंह को भेंट स्वरूप दी।

Related posts

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद, द्वारा लोकभाषा गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारी (पुरूष एवं महिला) का चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

rktvnews

भोजपुर : मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरके सिंह

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन।

rktvnews

उमरिया: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का कलेक्टर ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment