RK TV News
खबरें
Breaking News

जबलपुर:विरासत को मिले संपूर्ण सम्मान : सूरज जायसवाल

जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 18 सितंबर।जबलपुर में रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन अस्पताल) के सामने स्थित बलिदान स्थल एवं प्रतिमा पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जदयू मध्य प्रदेश अब “विरासत को संपूर्ण सम्मान” अभियान के तहत ऐतिहासिक बलिदानियों और वीरांगनाओं के नाम को सम्मान दिलाने का काम करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए कहा कि जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम शंकर शाह–रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाए।डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए।
उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों और वीरांगनाओं के बलिदान को उचित सम्मान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम गिरीश वर्मा, एडवोकेट सतीश कुमार, संजोग कुशवाहा, ओमप्रकाश परमानंद साहू, इमाम खान, भारत यदुवंशी, संतोष सिनेमा, अर्पित बाजपेई, कंचन चौधरी, योगेश तिवारी, नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बागपत में खेल संस्कृति सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलायी।

rktvnews

केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कमेटी(डीएमसी) की बैठक ।

rktvnews

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर विधि-पत्रिका ‘विधि-विमर्श’ का हुआ लोकार्पण!क़ानून बेकार है यदि उसका अनुपालन सुनिश्चित न हो : न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया का दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पूर्व बालदेव साहू डीएवी. में बच्चों द्वारा डाँडिया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment