RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेकर संभागायुक्त ने संभाला धार्मिक न्यास,धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार।

RKTV NEWS उज्जैन(मध्यप्रदेश)19 जुलाई । मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गुप्ता को आगामी आदेश तक संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। नवीन प्रभार मिलने के बाद संभाग आयुक्त श्री गुप्ता ने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किये और आरती में शामिल हुए। उसके बाद प्रशासनिक संकुल भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय में नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप संचालक मनीष तिवारी, सहायक संचालक सौरभ बंसल मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री गुप्ता का पुष्पगुच्छ से अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत किया।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक श्री गुप्ता ने उपसंचालक श्री तिवारी को बाबा महाकाल के दर्शन कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए

संभागायुक्त श्री गुप्ता महाकाल मन्दिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया व आरती में शामिल हुए।इस दौरान श्री गुप्ता ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किये। इसके बाद नन्दी हॉल में बैठकर शिव मंत्रों का जाप भी किया। इस दौरान संभाग आयुक्त श्री गुप्ता के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व उपसंचालक मनीष तिवारी, सहायक संचालक श्री बंसल ने भी बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये।इसके बाद धार्मिक न्यास व धर्मस्य संचालक श्री गुप्ता ने उपसंचालक श्री तिवारी को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

सिंहस्थ 2028 को मूर्त रूप देने के लिए धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचनालय उज्जैन स्थानांतरित

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत मध्य प्रदेश शासन द्वारा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कार्यालय उज्जैन में स्थापित किया गया है। इस विभाग के अन्तर्गत मुख्य धार्मिक संस्थान श्री महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन, श्री पशुपतिनाथ मन्दिर मंदसौर आदि हैं। इसी के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, लद्दाख स्थित सिंधु दर्शन योजना, कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रीलंका के सीता माता मन्दिर की यात्रा का आयोजन करता है।

Related posts

10वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एल.एस.ए.एम. 24 (यार्ड 134) की डिलीवरी।

rktvnews

28 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

PropTiger.com की रिपोर्ट: 2023 के दौरान दिल्ली-एनसीआर रियल एस्टेट की सप्लाई में गुरुग्राम प्रमुख बल के रूप में उभरा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल तथा बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के दिये निर्देश।

rktvnews

किसने और क्यों गिराया सामुदायिक भवन?

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन! राज्य के मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment